ट्रक् और डंपर की टक्कर, ट्रक चालक को केबिन काटकर निकाला

Mar 08, 2026 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - ट्रक् और डंपर की टक्कर, ट्रक चालक को केबिन काटकर निकाला -काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर हादसे

ट्रक् और डंपर की टक्कर, ट्रक चालक को केबिन काटकर निकाला

काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर रविवार की दोपहर डंपर और ट्रक में भीषण टक्कर हो जाने से ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ट्रक के केबिन में चालक फंस गया। केबिन काटकर चालक को निकाला गया। इस दौरान हाइवे पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जाम लग गया। रविवार के दोपहर लगभग 3:30 बजे रेत बजरफुट से भरा ट्रक काशीपुर की दिशा से मुरादाबाद जा रहा था। जबकि मुरादाबाद की दिशा से डंपर काशीपुर की दिशा में जा रहा था। काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर नगर के मढ़ी मंदिर के सामने पहुंचे तो दोनों में भिड़ंत हो गई। ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इसके केबिन में चालक फंस गया।

हाईवे पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और जाम लग गया। ट्रक का केबिन काटकर चालक संभल निवासी पप्पू को बाहर निकाला गया। यहां बता दे हाईवे पर डंपर बहुत तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। डंपर से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है लेकिन गिरफ्तार कम नहीं हो रही है। पुलिस प्रशासन डंपर चालकों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। लगभग दो महा पहले डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह ने डंपर चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर काफी संख्या में डंपरों को चीज और चालान कर दिया था लेकिन इसके बाद भी डंपर चालकों की मनमानी जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।