
कोहरे और बर्फीली हवाओं ने लोगों को किया घरों में कैद,कांपते ठिठुरते विद्यालय पहुंचे बच्चे
Moradabad News - शीत लहर का प्रकोप मंगलवार को चरम पर रहा। घने कोहरे और तेज बर्फीली हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। बाजारों में सन्नाटा था और स्कूली बच्चों ने अवकाश की मांग की। कोयला और लकड़ी के दामों में भी अप्रत्याशित उछाल आया है। नगर पालिका ने लोगों की मदद के लिए अलाव जलाने का निर्णय लिया।
शीत लहर का प्रकोप मंगलवार को भी चरम पर रहा। सुबह से ही घना कोहरा छा गया। मात्र कुछ क्षण के लिए सूर्य देवता ने दर्शन दिए और देख बाद में तेज हवाओं के साथ कोहरा घिर आया। देर रात कोहरा बहुत अधिक होने से वाहन रेंगते नजर आए। शीत लहर का प्रकोप चरम सीमा पर है। मंगलवार की सुबह से रात तक घने कोहरे और तेज बर्फीली हवाओं की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दृश्यता बहुत कम रहने से वाहन रेंगते नजर आए। उधर स्कूली बच्चे कांपते ठिठुरते हुए स्कूलों में पहुंचे। बच्चों ने डीएम से अवकाश घोषित करने की गुहार लगाई है।
-------- कोयला और लकड़ी के दामों में उछाल ठाकुरद्वारा । कोयला और लकड़ी के दामों में सर्दी बढ़ने के साथ ही अप्रत्याशित उछाल आ गया है। लोग सर्दी से बचने के लिए जमकर लकड़ी और कोयला खरीद रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर हीटर खरीदने के लिए भीड़ नजर आ रही है। ------ पालिका के अलाव बने सहारा ठाकुरद्वारा । नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इरफान सैफी के आदेश पर नगर में जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोगों के आसपास ही भीड़ लगाएं नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




