नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, बढ़ी ठिठुरन
Moradabad News - सोमवार को रौण्डा-झोंडा में मौसम ने अचानक बदलाव किया। सूर्य की किरणें दिनभर गायब रहीं, जिससे ठंड और कोहरा बढ़ गया। अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। लोग अलाव के सहारे ठंड से...

रौण्डा-झोंडा। कई दिन तक धूप निकलने के बाद सोमवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने के कारण कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हो गए। सुबह शीतलहर कोहरे की चादर ओढ़कर आई। कोहरे ने दिनभर सूर्य की किरणों को भी धरती पर नहीं उतरने दिया, जिसके चलते लोग ठिठुरन से कांपते रहे। अधिकतम तापमान 12.8 और न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार की सुबह काफी कोहरा था।जिसके कारण विभिन्न क्षेत्र कोहरे से ढके रहे। बर्फीली हवाओं ने सुबह से ही अपना डेरा जमा लिया था। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन की उम्मीद धूमिल होती गई। हल्की ओस की बूंदों ने जनजीवन को प्रभावित किया। दोपहर बाद बढ़ा ठंड का कहर शाम को पूरे चरम पर था। ठंड से बचाव के लिए राहगीरों को अलाव ही एकमात्र सहारा नजर आ रहे थे। बाजारों में प्रमुख सड़कों के किनारे कई स्थानों पर लोग अलाव से हाथ सेंककर ठंड से बचाव करते नजर आए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।