Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsSevere Air Pollution in Moradabad AQI Hits 250 Health Risks Increase
वायु प्रदूषण के ऑरेंज जोन में मुरादाबाद, हवा हुई जहरीली

वायु प्रदूषण के ऑरेंज जोन में मुरादाबाद, हवा हुई जहरीली

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 250 तक पहुंच गया है, जिससे कई इलाके ऑरेंज जोन में आ गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषित हवा से सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शहर में तापमान गिरने और धुंध बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई है। लोगों को आंखों में जलन और दमघोंटू वातावरण का सामना करना पड़ रहा है।

Dec 05, 2025 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। हवा में तेजी के साथ घुलती ठंडक के बीच शहरवासियों को वातावरण के अधिक प्रदूषित हो जाने का भी झटका लगा। शुक्रवार को मुरादाबाद के कई इलाकों में हवा काफी अधिक जहरीली हो गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के ढाई सौ तक पहुंच जाने के चलते ये इलाके वायु प्रदूषण के ऑरेंज जोन में दर्ज किए गए। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ऑरेंज जोन के खराब होने का असर सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों को वातावरण के दमघोंटू होने के रूप में हुआ। वहीं, शुक्रवार को सुबह और पूर्वान्ह के समय बाहर निकले कई लोगों ने आंखों में जलन होने की परेशानी साफ महसूस की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में तेजी से हो रही गिरावट के साथ ही वातावरण में धुंध बढ़ने की वजह से सांस में ली जाने वाली हवा की गुणवत्ता बिगड़ी। ऐसे में कचरा जलाकर सर्दी भगाने के बढ़े सिलसिले ने हवा को और ज्यादा जहरीला कर दिया। शहर के कई बाहरी इलाकों में आग जलने की वजह से धुआं उठने के चलते राहगीरों को दमघोंटू वातावरण का एहसास हो उठा। इलाका एक्यूआई जिगर कॉलोनी 247 लाजपतनगर 230 नया मुरादाबाद 228 जिगर कॉलोनी 202 ट्रांसपोर्टनगर 206 कांठ रोड 160 कांशीराम नगर 165 एक्यूआई का सौ तक होना ही सेहत के लिए अच्छा मुरादाबाद। विशेषज्ञों के मुताबिक स्वास्थ्य की दृष्टि से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सौ तक होना ही अच्छा है। पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ.अनामिका त्रिपाठी ने बताया कि एक्यूआई के सौ से अधिक होने पर सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए खतरे की आहट हो जाती है। एक्यूआई का दो सौ से ऊपर पहुंचना उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। एक्यूआई का तीन सौ से अधिक होना लोगों की सेहत के लिए खतरनाक है।