
कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Moradabad News - कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर बहलीन में बुधवार को बाइक सवार युवक पुष्पेंद्र को कार चालक ने टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी मां ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर बहलीन के पास बुधवार को बाइक सवार युवक को सामने से आए कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बजाते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, परिजनों ने गंभीर घायल को काशीपुर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर बहाली निवासी राजो पत्नी वीरेंद्र सिंह राणा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बुधवार को उनका पुत्र पुष्पेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह राणा अपनी बाइक से जनपद उधम सिंह नगर के थाना जसपुर के गांव मुरलीवाला खेती के काम से गया था।
शाम करीब 4:00 बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा है, जैसे ही उसकी बाइक गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आए कार के चालक ने लापरवाही व तेजी से कार चलाते हुए उसके पुत्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनका पुत्र पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार को भर्ती कराया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल की मां ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




