मारपीट के मामले में सात लोगों पर मुकदमा

Mar 02, 2026 07:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर चंदोरा में 7 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। बबली ने रिपोर्ट में कहा कि रश्मि के आने पर कुछ लोग उसके घर पर आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। गांव वालों ने उसे बचाया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

मारपीट के मामले में सात लोगों पर मुकदमा

कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर चंदोरा में मारपीट के मामले में 7 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। बबली पत्नी धीर सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके घर पर रश्मि पुत्री हुकम सिंह 23 फरवरी को शाम 7 बजे आ गई। उसके बुलाने पर हुकुम सिंह, अतर कली, मीनाक्षी, गुड़िया, विमलेश, नरेश, रुकम सिंह उसके घर पर आ गए और गाली गलौज करने लगे और रश्मि को ले जाने लगे। तब इन लोगों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की ,जिससे उसके चोटे आई। यह सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

गांव के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। तहरीर के बाद पुलिस ने 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।