
ड्यूटी से लौट रहे बिजली विभाग के बाबू को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर,गंभीर
Moradabad News - कुन्दरकी के एसडीओ कार्यालय में काम करने वाले बाबू प्रशांत को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार से अक्सर हादसे होते हैं।
कुन्दरकी के एसडीओ आफिस में कार्यरत बाइक सवार बाबू को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुन्दरकी एसडीओ कार्यालय में बाबू प्रशांत रोज की तरह ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने घर बिलारी जा रहे थे, जैसे ही वह कुन्दरकी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रभात कुमार बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, हादसे के चलते मार्ग पर जाम लग गया। उधर, घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक भागने की कोशिश में वाहन लेकर भागा, लेकिन पीछा करने पर वह ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रभात कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




