ऐसे करें स्वगणना: एक मोबाइल नंबर से एक घर का लॉगिन होगा
Moradabad News - मुरादाबाद में जनगणना के दौरान स्वगणना चल रही है। जिला जनगणना अधिकारी ममता मालवीय ने सभी से अपील की है कि वे स्वगणना करें। एक मोबाइल नंबर से एक ही घर का लॉगिन होगा। प्रक्रिया में पोर्टल खोलकर राज्य और कैप्चा भरना होगा, इसके बाद परिवार के मुखिया को विवरण भरना होगा।

मुरादाबाद। जनगणना में इन दिनों स्वगणना चल रही है। सबको स्वगणना के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एक मोबाइल नंबर से एक ही घर का लॉगिन किया जा सकेगा। जिला जनगणना अधिकारी ममता मालवीय ने बताया कि सभी से अपील की गई है वह स्वगणना करें। पोर्टल पर शुरुआत कुछ इस तरह से करें। सबसे पहले पोर्टल खोलें फिर अपना राज्य और कैप्चा भरें। इसके बाद स्वागत स्क्रीन आगे का मार्गदर्शन करेगी। परिवार का मुखिया अपना नाम मोबाइल नंबर भर कर अपनी भाषा चुनेगा। ओटीपी से कन्फरमेशन होने के बाद जिला भरेंगे। लैंडमार्क मैप पर अपने भवन को हाईलाइट करना होगा।
इसके बाद अपने घर का डिटेल भरेंगे। कोई गलती होने पर पोर्टल पर विकल्प मिलेगा और कोई चीज छूटेगी तो उसका भी संकेत मिलेगा। इसके बाद ड्राफ्ट सहेजें, संशोधन भी कर सकते हैं अंत में सबमिट कर दें। इसके बाद एच के साथ 11 अंकों का एसईआईडी नंबर दिखेगा। एसएमएस से भी यह नंबर आएगा। जब प्रगणक आपके घर आए तो उसे यह एसईआईडी नंबर दे दें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


