राणा शुगर मिल में चोरी कर रहे युवक को दबोचा, पुलिस को सौंपा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

थाना क्षेत्र की राणा चीनी मिल में सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके सिक्योरिटी गार्ड ने एक व्यक्ति को मशीन तोड़ते और चोरी करते देखा। आरोपी अरुण कुमार को चोरी के सामान सहित पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

राणा शुगर मिल में चोरी कर रहे युवक को दबोचा, पुलिस को सौंपा

थाना क्षेत्र की राणा चीनी मिल बेलवाड़ा के सिक्योरिटी प्रबंधक सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम आरिफपुर, थाना राजापुर, अमरोहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की सुबह सिक्योरिटी गार्ड ओमकार सिंह ने बताया कि मिल के पावर हाउस में कोई तोड़फोड़ कर रहा है। इस पर सब लोग मौके पर पहुंचे, देखा अरुण कुमार निवासी ग्राम कन्हीया नगला, भगतपुर पीसीवी पैनल मशीन के वैक्यूम इंट्रीपटर को तोड़कर, चोरी करके ले जा रहा है। सिक्योरिटी प्रबंधक ने चोरी के माल सहित, युवक को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।