संपूर्ण समाधान दिवस: 44 शिकायतों में एक शिकायत का हुआ मौके पर निस्तारण

Feb 07, 2026 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम विनय कुमार सिंह ने 44 शिकायतों में से केवल एक का निस्तारण किया। उन्होंने शेष शिकायतों के समाधान के लिए टीम गठित की। समाज कल्याण विभाग की एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतें गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित की जाएं।

संपूर्ण समाधान दिवस: 44 शिकायतों में एक शिकायत का हुआ मौके पर निस्तारण

तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम विनय कुमार सिंह ने शिकायतें सुनी। दिवस में 44 शिकायतों में से मौके पर मात्र एक शिकायत का ही निस्तारण हो पाया। एसडीएम ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजा है। शनिवार को लगे संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम विनय कुमार सिंह को आपूर्ति विभाग की 6 और पुलिस समेत कई विभाग की शिकायतें प्राप्त हुई। समाज कल्याण विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम विनय कुमार सिंह ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को टीम बनाकर शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर भेजा गया है।

उन्होंने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत हर हाल में गुणवत्तापूर्ण तरीके से ही निस्तारित की जाए इसके अलावा दिवस में 10 फरवरी से शुरू होने वाले कृमि मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को खिलाई जाने वाली एल्बेंडाजोल की टेबलेट के विषय में भी बताया गया। इस दौरान एसडीएम में सभी विभाग के अधिकारियों को इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है, दिवस में तहसीलदार अंकित गिरी, खंड विकास अधिकारी नरेश पाल सिंह, कुंदरकी बीडीओ राजेंद्र सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।