स्कूल चौकीदार से मारपीट में ढाई माह बाद चार पर केस दर्ज
Moradabad News - मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार में श्रीसत्य साईं अकादमी के बाहर बेरीकेडिंग को लेकर विवाद हुआ। महिलाओं ने चौकीदार पर हमला किया और उसे घायल कर दिया। पत्थरबाजी भी की गई। पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला चल रहा है।

मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार में स्कूल गेट के बाहर बेरीकेडिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दो महिलाओं और उनके बेटों ने चौकीदार को मारपीट कर घायल कर दिया था। पत्थरबाजी भी की थी। जनवरी में हुई घटना में पुलिस ने अब केस दर्ज किया है। थाना मझोला के लाइनपार रामलीला ग्राउंड के पास स्थित श्रीसत्य साईं अकादमी के उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुन्दनपुर निवासी राजू सैनी उनके स्कूल में चौकीदार है। दिनेश कुमार ने बताया कि उनके स्कूल के पश्चिम दिशा के गेट के सामने रहने वाली रामवीरी और रीना ने वहां बांसों की बेरीकेडिंग लगा दी थी।
बीते 27 जनवरी 2026 को चौकीदार राजू ने वहां पहुंचकर कहा कि इस बेरीकेडिंग से स्कूल का रास्ता प्रभावित हो रहा है और लोगों को जाने-जाने में दिक्कत हो रही है। इतना कहने पर महिलाएं भड़क गईं और पत्थर उठाकर राजू को मारने लगीं। किसी तरह भागा तो आरोपी महिलाओं ने अपने बेटों के साथ स्कूल में घुसकर चौकीदार को पीट दिया। अरोपियों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। उस समय बच्चों को लेने आए कुछ अभिभावकों ने किसी तरह चौकीदार को बचाया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए चले गए। जिसके बाद चौकीदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराके उपचार कराया है। रिपोर्ट दर्ज न होने पर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। जिसके बाद शुक्रवार रात इस मामले में केस दर्ज किया गया। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार की तहरीर पर आरोपी महिला रामवीरी, उसके बेटे नितिन, रीना कुमार और उसके बेटे के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


