ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादस्कूली बच्चों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

स्कूली बच्चों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

जल ही जीवन है। जल नहीं तो कल नहीं। पानी की एक-एक बूंद कीमती है। जल बचाएं, जीवन बचाएं। कुछ ऐसे ही स्लोगन लिखकर स्कूली बच्चों ने जल संरक्षण का संदेश दिया। अवसर था अखिल भारतीय महिला संगठन की ओर से...

स्कूली बच्चों ने दिया जल संरक्षण का संदेश
मुरादाबाद। कार्यालय संवाददाता,मुरादाबादWed, 04 Oct 2017 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

जल ही जीवन है। जल नहीं तो कल नहीं। पानी की एक-एक बूंद कीमती है। जल बचाएं, जीवन बचाएं। कुछ ऐसे ही स्लोगन लिखकर स्कूली बच्चों ने जल संरक्षण का संदेश दिया। अवसर था अखिल भारतीय महिला संगठन की ओर से बुधवार को बचपन प्ले स्कूल में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता का।

संगठन का नब्बे वर्ष पूर्ण होने पर शहर के विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को जल संरक्षण विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष रीता सिंह ने बच्चों को जीवन में जल का महत्व बताया। साथ ही इसे बर्बाद होने से बचाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में पंद्रह विद्यालयों के चालीस छात्रों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने रंग-बिरंगे अंदाज में कैनवास पर स्लोगन लिखकर जल संरक्षण का संदेश दिया। सत्य साईं पब्लिक स्कूल की रंजना सैनी पहले, स्वरूपी देवी इंटर कालेज की आंचल दूसरे और नैटी एकेडमी की मुस्कान चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में अजय अनुपम और मो. आलम मौजूद थे। गीतिका नागर ने कार्यक्रम का संयोजन किया। विद्यालय की प्रिंसिपल प्रीत सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें