बिलारी में वसंत पंचमी और सुभाष चंद्र बोस जयंती पर हुए कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - एसएमएस सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल बिलारी में शुक्रवार को मां सरस्वती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक और निदेशक ने मां सरस्वती एवं सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्या और शिक्षकों ने भी पुष्पार्चन किया। छात्रों को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा गया।

बिलारी में वसंत पंचमी और सुभाष चंद्र बोस जयंती पर हुए कार्यक्रम

एसएमएस सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल बिलारी में शुक्रवार को मां सरस्वती का जन्मदिन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गोपाल कृष्ण भारद्वाज, निदेशक अभिषेक भारद्वाज ने मां शारदा एवं सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुहासिनी सिंह, उपप्रधानाचार्य आर. सी. शर्मा, संगीत की अध्यापिका सताक्षी ने भी मां सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन एवं द्वीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गोपाल कृष्ण भारद्वाज ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि शुक्रवार वसंत पंचमी के दिन संपूर्ण देश ही नहीं सुदूर विदेशों में भी मां सरस्वती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है।

सभी छात्र-छात्राओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की सेवा करनी चाहिए। उनका ध्येय वाक्य "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा" समान्य जनमानस में उत्साह भर देता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुहासिनी सिंह ने मां सरस्वती के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आयुष, टी पी, विजय, सुभाष, विशाल, अनिल आदि ने छात्रों को सुभाष चंद्र बोस एवं बसंत पंचमी के विषय में बताया। इस कार्यक्रम माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। अध्यापिकाओ में सोनिया, रीना, शिवानी, अर्चना, ऋतु, कशिश, रश्मि, अनुपम, भुवनेश, शांति, साधना, मानुषी, तरुण, ज्योति मैम आदि का सहयोग रहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।