ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादशोभायात्रा में झांकियों से दिया संत शिरोमणि रविदास का संदेश

शोभायात्रा में झांकियों से दिया संत शिरोमणि रविदास का संदेश

मुरादाबाद में संत शिरोमणि रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गोष्ठी हुईं और शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियों में संत रविदास के...

शोभायात्रा में झांकियों से दिया संत शिरोमणि रविदास का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 27 Feb 2021 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद में संत शिरोमणि रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गोष्ठी हुईं और शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियों में संत रविदास के जीवन को प्रदर्शित करने वालीं झांकियां प्रमुख रहीं। लोगों ने रास्ते में पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

श्री संत गुरू रविदास जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में जीआईसी से शोभायात्रा का आरंभ पूर्व सांसद सर्वेश सिंह ने नारियल फोड कर किया। निकाय सफाई मजदूर संघ ने आयोजकों एवं अतिथियों के पगड़ी बांध कर स्वागत किया। इसके बाद पूर्व सांसद शीशराम रवि के नेतृत्व में शोभायात्रा आगे बढ़ी तो संत रविदास के जयकारे गूंजने लगे। समिति के बैनक के साथ मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारीगण चलते रहे। इनके पीछे संत रविदास के जीवन को दर्शाती झांकियां, बैंड से गूंजता भक्ति संगीत, भगवान वाल्मीकि और डा. अंबेडकर की झांकी भी शामिल रहे। भारत माता और राष्ट्रभक्ति पर आधारित गीतों पर नृत्य करते कलाकार तथा आखिर में चल रही राम मंदिर की झांकी सभी को आकर्षित करती रही। शोभायात्रा पान दरीबा, मंडी चौक, बर्तन बाजार, अमरोहा गेट,टाउन हाल, बाजार गंज, गुरहट्टी, ताड़ीखाना, जीएमडी रोड होते हुए नगर निगम पहुंची। रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। नगर निगम पहुंचकर यह सभा में तब्दील हो गई। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा संत शिरोमणि के बताए रास्ते पर चलकर की विश्व शांति संभव है। प्रेम बाबू वाल्मीकि,सुनील कांत, श्याम कुमार, सुनील लश्करी, श्याम बाबू वाल्मीकि, नीरज पाराशर, ओमी लाल वाल्मीकि, डिम्पल सागर, ब्रजमोहन सिंह रवि, मक्खन सिंह,ओम प्रकाश सागर, देवीराम गौतम,सरदार भगवान सिंह, राजू अंबेडकर आदि लोग व्यवस्था में रहे।

संत रविदास के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक

मुरादाबाद। डा. अंबेडकर मेमोरियल कमेटी ने सागर काजी स्थित कार्यालय में संत रविदार की जयंती पर विचार गोष्ठी की। इसमें वक्ताओं संत शिरोमणि रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत कराया। उन्होंने संत रविदास को भारत की अमूल्य धरोहर बताया। अध्यक्षता कर रहे रूप सिंह भारती ने कहा संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। देश में आज जो अखंडता,प्रेम भाव, भाईचारा और बंधुता कायम है उसमें संत रविदार के विचारों की प्रमुख भूमिका रही है। उन्होंने सरकारों से भी संत रविदास के सिद्धातों को अपनाने की अपील की। संचालन जितेंद्र कुमार ने किया। कमेटी के अधिकांश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें