जीआइसी के आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों ने सपा विधायक को सौंपा मांगपत्र
Moradabad News - सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान से आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने नौकरी सुरक्षा, समान वेतन, तथा ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांग की। विधायक ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह विधानसभा में उनके मुद्दे उठाएंगे और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रयास करेंगे।

सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर शुक्रवार को राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज में आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों के पदों पर तैनात कर्मियों ने सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान से मिलकर अपनी समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया कि प्रदेश स्तर पर आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया जाए, सभी आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों को 60 वर्ष तक नौकरी सुरक्षा प्रदान की जाए। इसके अलावा ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों का भुगतान सीधे निगम या विभाग द्वारा किया जाए साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था भी लागू की जाए। सभी कर्मचारियों को ईपीएफ, ईएसआई, बोनस, अवकाश चिकित्सा सुविधा एवं अन्य श्रमिक अधिकार सुनिश्चित किया जाए।
विभागीय शोषण, अवैध कटौती एवं मनमानी कार्यप्रणाली पर तत्काल रोक लगाई जाए। लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को अनुभव एवं सेवा अवधि के आधार पर नियमितीकरण का लाभ प्रदान किया जाए। सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने सभी कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि वह आपकी मांगों को लेकर विधानसभा में मुद्दा उठाएंगे साथ ही वह कर्मचारियों के हितों की लड़ाई के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूनम, गौरव कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, मुकेश कुमार,मनवीर सिंह, प्रिया भारती, प्रहलाद सिंह, नागेंद्र गिरी, अरुण कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


