ग्रामीण को गला दबाकर जान से मारने का किया प्रयास
ग्रामीण ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

ग्रामीण का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। इस मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जिला संभल के गांव फतेहपुर सराय के रहने वाले शाहरुख पुत्र मुन्ना ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह ईदगाह बिलारी में अपने फूफा नासिर रजा के घर आया हुआ था। 30 मई को वह किसी काम से बाहर घूमने आया। तभी आरोपी जीनत उर्फ मदद्न आलम पुत्र साबिर निवासी सैफनी जिला रामपुर व उसके मामा का लड़का अर्श पुत्र अफसर ने उसे घेर लिया और लाठी डंडों से मारा पीटा, जिससे उसके हाथों की हड्डी टूट गई और शरीर में गंभीर चोटें आई।
आरोपी गला दबाकर जान से मारने का प्रयास कर रहे थे और उसे मरा जानकर मौके से फरार हो गए। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


