स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, खिले चेहरे

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि निरंतर प्रयास और अनुशासन महत्वपूर्ण हैं। आकांक्षा विद्यापीठ में भी कक्षा 9 और 11 का वार्षिक रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें उच्च अंक पाने वाले छात्रों को पुरस्कार दिए गए।

स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, खिले चेहरे

आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें में कक्षा सात से कक्षा 9 एवं कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परिणाम घोषणा समारोह का आयोजन किया गया। आरएसडी समूह के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि अंक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण निरंतर प्रयास, अनुशासन और सीखने की इच्छा है। वहीं सहनिदेशिका डॉ. जी. कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि एक सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण करना है। उधर, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज में सत्र 2025-26 का कक्षा 9 एवं 11 का वार्षिक रिजल्ट घोषित किया गया।

इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सर्वश्रेष्ट उपस्थिति में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। कक्षा 9 में 90 प्रतिशत से अधिक एवं कक्षा 11 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से 3100 पुरुस्कार राशि का चेक प्रदान दिया गया। पुरुस्कारों का वितरण विद्यालय के प्रबंधक डा. बृजपाल सिंह यादव, प्रधानाचार्य डा. हिमांशु यादव ने किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।