Moradabad News: ‘कृष्ण वंदन, गुरु अभिनंदन’ कार्यक्रम में हुआ गुरुजनों का सम्मान

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद साउथ की ओर से रविवार को कृष्ण वंदन, गुरु अभिनंदन’ कार्यक्रम मिगलानी सेलिब्रेशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवा

Moradabad News: ‘कृष्ण वंदन, गुरु अभिनंदन’ कार्यक्रम में हुआ गुरुजनों का सम्मान

Moradabad News: रोटरी क्लब मुरादाबाद साउथ की ओर से रविवार को कृष्ण वंदन, गुरु अभिनंदन’ कार्यक्रम मिगलानी सेलिब्रेशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और गुरुजनों के सम्मान का भावपूर्ण समागम देखने को मिला। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर गजेंद्र सिंह धामा ने रोटरी को विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठनों में से एक बताते हुए रोटेरियंस से सेवा को सर्वोपरि रखते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि व आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. काव्या सौरभ रस्तोगी ने रोटेरियंस से समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर जुड़ने की अपील की। क्लब अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने सभी आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संयोजन नीना सिन्हा, शालू एवं रश्मि धर ने किया। निर्देशन सचिव ज्योत्सना शर्मा का रहा, जबकि संचालन राजीव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर फर्स्ट लेडी ऑफ डिस्ट्रिक्ट तृप्ति रस्तोगी, पीडीजी बीएस माथुर, मनोज रस्तोगी, राजीव गोयल, विवेक गोयल, पुनीत रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: ‘कृष्ण वंदन, गुरु अभिनंदन’ कार्यक्रम में हुआ गुरुजनों का सम्मान