Moradabad News: मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल उड़ाया, केस दर्ज
Moradabad News: शाहपुर तिगरी पंचशील नगर में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 6 से 7 लाख रुपये का नकदी और जेवर चुरा लिया। रोहित अग्रवाल ने 25 जुलाई को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा की थी। जब लौटे तो चोरी का पता चला। पुलिस ने एक सप्ताह बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Moradabad News: मझोला थाना खेत्र के शाहपुर तिगरी पंचशील नगर में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवर मसेत छह से सात लाख का माल पार कर दिया। घटना की शिकायत पुलिस में की गई तो जांच की बात कहकर टाल दिया। अब एक सप्ताह बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मझोला के शाहपुर तिगरी-पंचशील नगर निवासी रोहित अग्रवाल प्राइवेट जॉब करते हैं। रोहित के अनुसार बीते 25 जुलाई को वह पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर लखनऊ गए थे। मकान में ताला लगा था। उसी रात चोर आलमारी का भी ताला तोड़कर उसमें रखी दस हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत छह से सात लाख रुपये का माल समेट कर ले गए।
अगले दिन जब वह लखनऊ से लौट कर आए तब घटना का पता चला और चौकी पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया, लेकिन जांच की बात कहकर चली गई। बाद में परेशान होकर रोहित अग्रवाल ने थाने पर जाकर तहरीर दी। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर वारदात का खुलासा किया जाएगा।


