रोडवेज में संविदा चालकों के लिए रोजगार मेला 20 को

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद। रोडवेज की ओर से 250 पदों पर संविदा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्

रोडवेज में संविदा चालकों के लिए रोजगार मेला 20 को

रोडवेज की ओर से 250 पदों पर संविदा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, लाजपत नगर में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे। कक्षा आठ पास अभ्यर्थी इस मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने के लाइसेंस के अलावा न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह माह से कम नहीं होनी चाहिए। क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव ने बताया कि संविदा चालकों को 2.20 रुपये प्रति किमी के आधार पर पारिश्रमिक दिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।