ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादरोडवेज ने बदला नियम, जानें कितने यात्री होने पर चलेंगी बसें

रोडवेज ने बदला नियम, जानें कितने यात्री होने पर चलेंगी बसें

परिवहन निगम अपने घाटा पाटने के लिए खर्च कम करने की कवायद में जुट गया है। विभाग एक महीन तक रात में 25 से कम यात्री होने पर बस नहीं चलाएगा। मुरादाबाद मंडल में यह व्यवस्था 15 सितंबर से लागू हो रही...

रोडवेज ने बदला नियम, जानें कितने यात्री होने पर चलेंगी बसें
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 13 Sep 2019 11:14 AM
ऐप पर पढ़ें

परिवहन निगम अपने घाटा पाटने के लिए खर्च कम करने की कवायद में जुट गया है। विभाग एक महीन तक रात में 25 से कम यात्री होने पर बस नहीं चलाएगा। मुरादाबाद मंडल में यह व्यवस्था 15 सितंबर से लागू हो रही है। परिवहन निगम ने विभागीय खर्च कम करने के लिए यह निर्णय लिया है। आरंभ में यह व्यवस्था एक माह के लिए यह प्रभावी की गयी है। विभाग का कहना है कि पितृ पक्ष में रोडवेज बस से सफर करने वालों की संख्या बहुत कम हो जाती है। कम यात्रियों पर बस चलाने से विभाग को लगातार नुकसान होता है। इसी को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। इससे डीजल, मेटिनेंस और भत्तों समेत कई बचत होंगीं। सुबह शाम यात्रियों की स्थिति देखते हुए इसमें कुछ ढील की जा सकती है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो आगे भी क्रियान्वित किया जा सकता है।यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानीविभाग ने अपनी बचत के लिए यह रास्ता निकाला है, पर दैनिक यात्रियों के लिए यह फरमान परेशानी भरा हो सकता है। गौतलब है सुबह शाम बड़ी संख्या में दैनिक यात्री आते जाते हैं। ऐसे में उनकी यात्रा का समय और लंबा हो सकता है। हालांकि विभाग का दावा है कि यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी, पर विभाग के दावों पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता। खासकर लोकल रूटों पर । रोडवेज की बसेंनिगम की बसें- 485अनुबंधित- 209कुल बसें-696विभाग की इस पालिसी पर काम करना है। यह सीजन घाटा का है। यात्री कम मिलते हैं। हम आत्मनियंत्रण से काम करेंगे। शर्त का पालन करते हुए कम से कम पच्चीस यात्री होने पर ही बस रवाना करेंगे। रविवार से यह आदेश प्रभावी कर दिया जाएगा।एसके शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें