मुरादाबाद-बिलारी मार्ग की होगी मरम्मत

Feb 19, 2026 12:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - लोक निर्माण विभाग ने मुरादाबाद-डिलारी जाने वाले जिला मार्ग की मरम्मत के लिए फंड जारी किया है। इस कार्य में 2 करोड़ 62 लाख रुपए खर्च होंगे और इसे पांच महीने में पूरा करना है। गांवों में सीसी सड़क का निर्माण होगा और जल भराव से बचने के लिए नाले का प्रबंध किया जाएगा।

मुरादाबाद-बिलारी मार्ग की होगी मरम्मत

लोक निर्माण विभाग में मुरादाबाद-डिलारी जाने वाले अन्य जिला मार्ग की मरम्मत का फंड जारी कर दिया है। अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि पांच माह में यह कार्य पूरा करना है, इस कार्य में दो करोड़ 62 लाख रुपए खर्च होंगे। विभाग ने मुरादाबाद से सलेमसराय होते डिलारी मार्ग स्थित सलेम सराय, चटकाली, मुस्तापुर, काजीपुरा, सिहाली खादर, गखरपुर में आबादी भाग के क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत का निर्णय लिया है। इन गांवों में सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। गांव में घरों से निकलने वाला पानी मार्ग को क्षतिग्रस्त करता है। इसलिए सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर नाले का प्रबंध होगा, जिसकी वजह से जल भराव की स्थिति न उत्पन्न हो और सड़क क्षतिग्रस्त न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।