Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsRoad Collapse Near Vikas Pradhikaran Vice President s Home Raises Safety Concerns in Moradabad
एमडीए वीसी के घर से चंद कदमों की दूरी पर धंसी सड़क

एमडीए वीसी के घर से चंद कदमों की दूरी पर धंसी सड़क

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद की आशियाना कालोनी में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के आवास के पास सड़क धंस गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर पेड़-पौधे डालकर जागरूकता बढ़ाई है। जल निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की गई, जिससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश है और हादसे की आशंका बनी हुई है।

Jan 11, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। शहर की पॉश कालोनी में शुमार आशियाना में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के आवास से चंद कदमों की दूरी पर सड़क धंस गई। इससे हादसे की आशंका गहरा गई है। रात के अंधेरे में तो दुर्घटना होने की आशंका और बड़ जाती है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार नागरिक का फर्ज अदा करते हुए धंसी सड़क पर पेड़-पौधे डालकर लोगों को जागरूक किया है। जल निगम अफसरों को इसके बारे में अवगत भी कराया गया। इसके बाद भी धंसी सड़क को ठीक नहीं किया गया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कालोनी में रहने वाले शिक्षक तुंगीश यादव, जयपाल सिंह, दुर्गेश कुमार, प्रदीप कुमार, विमला देवी, सरला देवी ने बताया कि कुछ समय पूर्व पानी की पाइप लाइन फट गई थी। जानकारी पाकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे थे। फाल्ट ठीक करके चले गए। गड्डे को ठीक प्रकार से भरने की कार्रवाई नहीं की गई। इससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। गड्डे को भरा नहीं गया तो कभी भी यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों की होगी। इस बारे में जल निगम अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।