Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsRising Theft Incidents in City Police and Local Traders Seek Solutions
चोरी की वारदातों पर अंकुश को पुलिस का चला अभियान, देर रात खुलने वाले चाय स्टॉल कराए बंद

चोरी की वारदातों पर अंकुश को पुलिस का चला अभियान, देर रात खुलने वाले चाय स्टॉल कराए बंद

संक्षेप:

Moradabad News - नगर में चोरी की बढ़ती वारदातों से लोग परेशान हैं। व्यापार मंडल ने पुलिस से चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की है। हाल ही में एक युवक ने सरकारी कार्यालय में चोरी की कोशिश की, लेकिन उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने रात की गश्त बढ़ाने और चाय स्टॉल को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

Jan 15, 2026 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

नगर मे लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोग बेहद परेशान नज़र आ रहे हैं,लेकिन नगर मे चोरी की वारदातें कम होने का नाम नही ले रही हैं। हालांकि चोरी के बढ़ते मामलों पर चिंता ज़ाहिर करते हुए हाल ही मे व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह से मिलकर चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाए जाने बात रखी थी। खण्ड विकास कार्यालय के निकट ग्राम सचिव जसपाल सिंह के कार्यालय में गुरुवार शाम नगर के नई बस्ती निवासी युवक ने लोहे की गुलमेक से ताले तोड़कर ऑफिस में मौजूद सरकारी दस्तावेजों को रद्दी मे बेचने के इरादे से निकाल लिया तथा वहां मौजूद कुछ लोहे का सामान भी निकाल लिया,इस दौरान वहां मौजूद ब्लॉक कर्मचारी रिंकू कुमार ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया,वहीं मौके से चोरी करते युवक को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इनसेट पुलिस के लिए नशेड़ी बन रहे मुसीबत स्थानीय लोगों का मानना है कि रात्रि गश्त के साथ - साथ पुलिस को मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाना चाहिए तभी चोरी की वारदातों मे कमी आ सकती है। नही तो नशे पाने के लिए शहर मे दर्जनों की संख्या में घूम रहे नशेड़ी युवक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इनसेट पुलिस ने बढ़ाई रात की गश्त, नही खुलेंगे चाय के स्टॉल चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय पुलिस तमाम प्रयास कर रही है,हाल ही में पुलिस ने रात को खुले रहने वाले चाय के स्टालों को रात दस बजे तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।पुलिस का मानना है कि रात को युवक चाय के स्टॉल पर बैठते हैं और मौका मिलते ही चोरी करने वाले युवक चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।