झुलसाने वाली हवा की शक्ल अख्तियार करेगी पछुआ, तेजी से चढ़ेगा पारा
Moradabad News - पिछले हफ्ते मुरादाबाद में ठंडा मौसम रहा, लेकिन अब गर्मी की लहर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। पिछले चौबीस घंटों में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले हफ्ते ठंड महसूस करा रही पछुआ हवा के तेवर अब झुलसा देने वाली गर्म हवा के रूप में दिखाई देंगे। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में गर्मी काफी तेजी से बढ़ेगी। मुरादाबाद में पिछले हफ्ते की शुरुआत में बारिश होने के बाद दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया था, जबकि, पिछले चौबीस घंटों के दौरान दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में हवा की गर्माहट काफी अधिक बढ़ेगी और दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज हो सकता है।
पिछले चौबीस घंटों में रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जोकि अगले दो से तीन दिनों में बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने के आसार हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


