जब्दी नदी के भी बहुरेंगे दिन....पुर्नजीवन मिलेगा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - जब्दी नदी का जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह नदी ठाकुरद्वारा से निकलती है और इसकी धारा बदलने से एक गांव दूसरी ओर शिफ्ट हो गया है। बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। जिलाधिकारी ने जल निगम द्वारा छोड़ी गई पाइपलाइनों और सड़कों पर काम शुरू करने का भरोसा दिया।

जब्दी नदी के भी बहुरेंगे दिन....पुर्नजीवन मिलेगा

जब्दी नदी का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जब्दी नदी को पुर्नजीवित करने की कवायद की जा रही है। यह नदी ठाकुरद्वारा से निकलती है। नदी की धारा बदलने से एक गांव दूसरी ओर शिफ्ट हो गया है। बाढ़ का खतरा बनने वाले गांव से सटी 'जब्दी नदी' को फिर से जीवित (जीर्णोद्धार) करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि अमृत सरोवरों (तालाबों) को सरकार बनवा सकती है, लेकिन उनकी देखरेख और सफाई की जिम्मेदारी गांव वालों की ही है। वहीं, जल निगम द्वारा बीच में छोड़ी गई पानी की पाइपलाइनों और खुदी पड़ी सड़कों पर बजट आते ही काम फिर से शुरू करने का भरोसा दिलाया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।