ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादबदला मौसमः आंधी के साथ तेज बारिश

बदला मौसमः आंधी के साथ तेज बारिश

शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिसाज फिर बदल गया। उमस भरी तीखी धूप के बीच अचानक तेज आंधी के साथ आई बारिश ने करीब आधे घंटे में ही शहर को अस्तव्यस्त कर दिया। कई जगह पेड़ उखड़े तो कहीं होर्डिंग और...

बदला मौसमः आंधी के साथ तेज बारिश
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 20 Apr 2018 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिसाज फिर बदल गया। उमस भरी तीखी धूप के बीच अचानक तेज आंधी के साथ आई बारिश ने करीब आधे घंटे में ही शहर को अस्तव्यस्त कर दिया। कई जगह पेड़ उखड़े तो कहीं होर्डिंग और बैनर उड़ गए। ठाकुरद्वारा में पेड़ गिरने से बाइक सवार दबकर घायल हो गया। तेज बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जल भराव हो गया। बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है।

रामपुर में बहुत तेज बारिश तो नहीं हुई लेकिन घने बादलों के कारण किसानों का कलेजा कांपने लगा। किसानों को रबी की फसल से काफी आस है। शुक्रवार को आसमान में बादल घिर आने से किसानों की धुकधुकी बढ़ गई। उन्होंने मंदिरों मस्जिदों में फसल के लिए दुआएं कीं। अमरोहा में सुबह से घने बादल छाए रहे। हसनपुर इलाके में हल्की बारिश भी हुई, इससे गेंहू की कटाई बंद करानी पड़ी। किसानों के मुताबिक जनपद में 80 फीसदी गेहूं की फसल खड़ी हुई है, बीस प्रतिशत काम ही हो पाया है। संभल में भी मामूली बूंदाबादी हुई जबकि चंदौसी में आसमान में घने बादलों के कारण किसान परेशान रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें