Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsRepublic Day Celebrated with Enthusiasm at Town Hall

नगर निगम पर मेयर ने फहराया तिरंगा

Moradabad News - रविवार को टाउन हाल स्थित नगर निगम कार्यालय पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। महापौर विनोद अग्रवाल ने झंडारोहण किया और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 26 Jan 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम पर मेयर ने फहराया तिरंगा

रविवार को टाउन हाल स्थित नगर निगम कार्यालय पर गणतंत्र दिवस दिवस धूमधाम से मनाया गया। महापौर विनोद अग्रवाल ने झंडारोहण किया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी। इसके बाद का मिष्ठान वितरण किया गया। नगर निगम में उपसभापति डाक्टर गौरव श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, अजीत कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त निशा मिश्रा, चीफ इंजीनियर डीसी सचान, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर सुनील कुमार दोहरे, राजू अंबेडकर, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एम सुबहान, मोहित चौहान समेत बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी मौजूद रहे। इससे पूर्व नगर निगम बिल्डिंग को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। जगह-जगह लाइटिंग के साथ लगाए गए तीन रंग के गुब्बारे कार्यक्रम को भव्य बना रहे थे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें