Moradabad News: कर्बला के कब्रिस्तान में मिलीं धार्मिक किताबें, जांच की मांग
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: शनिवार को मुरादाबाद के कर्बला कब्रिस्तान में धार्मिक किताबें और इस्लामी सामग्री मिलने से स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। हसन जैदी एडवोकेट और मुरादाबाद ताजियादारी काउंसिल के सदस्यों ने किताबों को इज़्जत के साथ दफन किया। मौके पर कई स्थानीय नेता भी मौजूद थे।

Moradabad News: दस सराय चौकी के पीछे स्थित कर्बला के कब्रिस्तान में शनिवार को धार्मिक किताबें और अन्य इस्लामी सामग्री पड़ी मिलने से लोगों में रोष फैल गया। सूचना मिलने पर इमाम-ए-महदी यूथ मिशन के अध्यक्ष हसन जैदी एडवोकेट मुरादाबाद ताजियादारी काउंसिल के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और धार्मिक पुस्तकों को सम्मान और अदब के साथ एक गड्ढा खोदकर कब्रिस्तान में दफन कर दिया। मौके पर मुरादाबाद ताजियादारी काउंसिल के मोहम्मद जावेद और इरशाद व इमाम-ए-महदी यूथ मिशन के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद मोहतशिम, अदनान अमान, शहजाद नबी, जुनैद आदि मौजूद रहे।


