हीट वेव से राहत, आंधी-बारिश से तापमान दस डिग्री लुढ़का

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

जिले में शुक्रवार को मौसम में बदलाव आया है। आंधी और बारिश के कारण रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इससे पहले यह 29 डिग्री सेल्सियस था। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक राहत की संभावना जताई है।

हीट वेव से राहत, आंधी-बारिश से तापमान दस डिग्री लुढ़का

जिले में शुक्रवार को सुबह के समय मौसम काफी खुशगवार महसूस किया गया वहीं, दिन में भी नम पुरवा हवा चलने की वजह से झुलसा देने वाली गर्मी से काफी राहत महसूस की गई। मौसम में इस बदलाव की वजह गुरुवार रात चली आंधी और इसके साथ हुई बारिश बनी। आंधी-बारिश की वजह से रात के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। जीआईसी स्थित राजकीय मौसम वेधशाला पर रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि कई दिनों से चल रही हीट वेव (लू की लहर) के दौरान रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था।

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग ने गर्मी से राहत दिलाने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो से तीन दिन तक बने रहने की संभावना जाहिर की है। जिसके चलते अगले चार से पांच दिनों तक हीट वेव से मिली राहत की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।