राहत:पुरवा की बयार ने छह डिग्री गिराया पारा
मुरादाबाद में पश्चिमी विक्षोभ और नम पुरवा हवा के प्रभाव से तापमान में गिरावट आई है। पिछले चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पिछले हफ्ते तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने 4 और 5 मई को बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

मुरादाबाद। हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और नम पुरवा हवा के झोंकों के असर से पारा लुढ़का जिसके चलते लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत महसूस हुई। पिछले चौबीस घंटों में मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जोकि सामान्य से तीन डिग्री कम है। रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ यह भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। पिछले हफ्ते दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक चार और पांच मई को फिर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


