मुरादाबाद में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में आंधी बारिश के खतरे का दायरा अब कम हो गया है। मौसम विभाग ने मुरादाबाद समेत पश्

मुरादाबाद में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में आंधी बारिश के खतरे का दायरा अब कम हो गया है। मौसम विभाग ने मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई क्षेत्रों में आज शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। गुरुवार रात काफी जोरदार आंधी बारिश आई थी। ओले भी पड़े थे। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था, लेकिन मौसम लगभग साफ ही रहा। रात को दस बजे आसमानी बिजली और मेघ गर्जना के साथ कुछ देर तेज हवा चली थी और छींटे भी पड़े थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।