एसआईआर और जनहित अभियानों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
Moradabad News - तहसील बिलारी में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को एसआईआर और अरिल नदी पुनर्जीवन अभियान तथा फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए। लगभग 100 कर्मियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में प्रशस्ति पत्र एसडीएम और तहसीलदार द्वारा वितरित किए गए।

तहसील बिलारी के सभागार में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एसआईआर और अरिल नदी पुनर्जीवन अभियान तथा फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तहसील सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मंगलवार को समारोह में लगभग 100 के आसपास कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार,नायब तहसीलदार स्योंडारा विजय कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार कुन्दरकी अभिनय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि संबंधित कर्मियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान,अरिल नदी पुनर्जीवन प्रयासों एवं कृषक पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सराहनीय योगदान दिया है, जिसके लिए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की जाती है।
प्रशस्ति पत्र लेखपाल, अमीन इत्यादि कर्मियों को सौंपे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


