ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादजीजा के घर आई नाबालिग के साथ बलात्कार

जीजा के घर आई नाबालिग के साथ बलात्कार

जीजा के घर आई नाबालिग किशोरी को घर में अकेला देख पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। किशोरी की शोर की आवाज़ सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। युवक मौके से भाग...

जीजा के घर आई नाबालिग के साथ बलात्कार
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 14 Aug 2020 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

जीजा के घर आई नाबालिग किशोरी को घर में अकेला देख पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। किशोरी की शोर की आवाज़ सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। युवक मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कला गाव में जीजा के घर आई थी। नाबालिग घर पर अकेली थी। घर के लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। किशोरी को अकेला देख पड़ोस में रहने वाला छोटू नाम का युवक घर में घुस गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। किशोरी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। लोगों को आता देख छोटू मौके से भाग निकला। शाम को घर पर परिवार के लोग आए तब किशोरी ने पूरी दास्तां सुनाई। उसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर छोटू के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर पाकबड़ा रजनी द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें