रोटरी क्लब फ्रेंड्स ने धूमधाम से मनाया रंगोत्सव
Mar 02, 2026 08:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News - रोटरी क्लब फ्रेंड्स द्वारा रविवार को रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हास्य कवि राजीव अग्रवाल और अन्य ने मजेदार कविताएं प्रस्तुत कीं। विपिन जैन और अरविंद जोहरी द्वारा प्रस्तुत हास्य नाटिका ने सभी को आकर्षित किया। क्लब के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

रोटरी क्लब फ्रेंड्स की ओर से रविवार को रंगोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर हास्य कवि राजीव अग्रवाल, गुरमीत सिंह व हास्य कवियत्री संगीता मित्रा ने सभी को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। साथ ही विपिन जैन व अरविंद जोहरी, दीपक व नीति अग्रवाल और सत्येंद्र व कविता गुप्ता द्वारा प्रस्तुत हास्य लघु नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। अर्चना साहू, सुशील साहू, क्लब अध्यक्ष विपिन जैन, रचित अग्रवाल, एडवोकेट अतुल कुमार अग्रवाल व गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



