Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsRana Group Sugar Mill Clears Path for Farmers Cane Payment with Approved Loan
तीस करोड़ कर्ज लेकर किसानों का कर्ज चुकाएगी बिलारी चीनी मिल

तीस करोड़ कर्ज लेकर किसानों का कर्ज चुकाएगी बिलारी चीनी मिल

संक्षेप:

Moradabad News - राणा ग्रुप की बिलारी चीनी मिल से किसानों के गन्ना भुगतान का रास्ता अब साफ हो गया है। बैंक से लिया गया 30 करोड़ रुपए का लोन मंजूर हुआ है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार तक किसानों के खातों में रकम भेजी जाएगी। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्या का संज्ञान लिया और मिल वालों को भुगतान करने का निर्देश दिया।

Dec 02, 2025 11:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

राणा ग्रुप की बिलारी चीनी मिल से किसानों के गन्ना भुगतान का रास्ता अब साफ हो गया है। किसानों के भुगतान को चीनी मिल की ओर से बैंक से लिया गया लोन मंजूर हो गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार तक एक मुश्त किसानों के खातों में रकम भेज दी जाएगी। राणा ग्रुप की इस चीनी मिल का तीस करोड़ रुपए का लोन मंजूर हो गया है। उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लखनऊ से ऋण की स्वीकृति हुई है। इस चीनी मिल पर किसानों का पिछले पेराई सत्र का 25 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने किसानों की गन्ना भुगतान की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसानों की बात आला अफसरों तक पहुंचाई। इसके बाद लगातार फॉलोअप किया इसका नतीजा यह रहा कि जिलाधिकारी अनुज सिंह ने इस पर विशेष संज्ञान लिया। मिल वालों को चेताया कि लोन ले कर गन्ना मूल्य का भुगतान करें। किसानों का पाई-पाई का भुगतान हो जाना चाहिए। इसके बाद और विभाग की बैठक में अल्टीमेटम देकर एक हफ्ते में पूरा भुगतान करने को कहा था। एक हफ्ते से पहले ही चीनी मिल का लोन स्वीकृत होने की खबर आ गई। जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही गुरुवार तक किसानों के खाते में गन्ना मूल्य पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद कोई पुराना भुगता नहीं रह जाएगा।