रमज़ान में बढ़ जाता है मोमिन का रिज्क़: मुफ्ती इन्तेसाब

Feb 27, 2026 09:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - शहर के आस्ताना-ए-कदीरिया के मुफ्ती सैय्यद इन्तेसाब हुसैन कदीरी ने रमज़ान की फजीलत को बताया। उन्होंने कहा कि इस महीने में अल्लाह की विशेष रेहमतें आती हैं, रोजेदार का रिज़्क़ बढ़ता है और इफ्तार कराने वाले को भी सवाब मिलता है। जल्द ही रमज़ान का दूसरा अशरा शुरू होगा, जो मगफिरत का समय है।

रमज़ान में बढ़ जाता है मोमिन का रिज्क़: मुफ्ती इन्तेसाब

शहर के आस्ताना-ए-कदीरिया के सज्जादानशीन मुफ्ती सैय्यद इन्तेसाब हुसैन कदीरी ने रमज़ान की फजीलत बयां करते हुए कहा कि रमज़ान शरीफ में अल्लाह तआला की खास रेहमतों का नुज़ूल होता है। इस माहे मुबारक में अल्लाह तआला थोड़े काम का बहुत ज़्यादा सवाब अता फरमाता है। रमज़ान मुबारक में मोमिन का रिज़्क़ बढ़ा दिया जाता है। जो रोज़ेदार को इफ़्तार करायेगा उसके गुनाहों की मगफिरत होती है, उसकी गर्दन आग से आज़ाद कर दी जाती है। इफ्तार कराने वाले को भी उतना ही सवाब मिलता है, जैसा रोज़ा रखने वाले को और रोज़ा रखने वाले के सवाब में कोई कमी भी न आती है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही रमज़ान का दूसरा अशरा शुरू होने जा रहा है। जोकि मगफिरत का कहलाता है। दूसरे अशरे में अल्लाह अपने बंदों की मगफिरत फरमाता है। इसलिए हमें चाहिए कि हम लोग इस मुबारक महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करके अल्लाह से अपनी मगफिरत कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।