
पुत्र वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण
संक्षेप: Moradabad News - सर्व प्रयास सीता रसाई ट्रस्ट द्वारा आयोजित राम कथा के छठे दिन, कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने सुमंत प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सुमंत के वन में राम, सीता और लक्ष्मण को छोड़ने की सूचना पर राजा...
सर्व प्रयास सीता रसाई ट्रस्ट के तत्वावधान में च्वाइस बैंक्वट हाल में चल रही राम कथा के छठे दिन का आरंभ कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने सुमंत प्रसंग से किया। उन्होंने बताया सुमंत राम, सीता और लक्ष्मण को वन में छोड़ आने के बाद इसकी सूचना राजा दशरथ को देते हैं तो पुत्र वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं। उधर भरत तक ननिहाल से अयोध्या लौटते हैं तब उन्हें यह समाचार मिलता है। तब वह माता कैकई और मंथरा पर क्रोधित होते हैं और माता कौशल्या से मिलने जाते हैं और राम को वापस लाने के लिए वन को प्रस्थान करते हैं।
राम के वापस न आने पर वह अयोध्या आकर राजपाठ संभाल लेते हैं। कथा में उदयभान सिंह, सुनील शर्मा, हृदयेश सिंह, विवेक पांडे, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, सुनील कुमार, गीता शर्मा, पुष्पा सक्सेना, जूही माथुर, सुप्रीत सिंह, जूही शर्मा, छाया गुप्ता, अंजू पांडे, सीमा गुप्ता, बीना सिंह,शिखा शर्मा आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




