
राम-जानकी विवाह में झूमे श्रद्धालु, दिये उपहार
Moradabad News - सीता रसोई ट्रस्ट द्वारा आयोजित राम कथा में कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने श्री राम जानकी विवाह का प्रसंग सुनाया। सुबह पूजन से शुरू हुई कथा में श्रद्धालु सज धज कर आए। जैसे ही विवाह का प्रसंग आया, सभी...
सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट की तरफ से आयोजित राम कथा में कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने श्री राम जानकी विवाह का प्रसंग सुनाकर सभी को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। कथा का आरंभ सुबह पूजन से किया गया। यजमान सुनील शर्मा एवं शालिनी शर्मा रहे। कथा में श्रद्धालु बराती बनने के लिए सज धज कर आए और उपहार भी लाए। सायं कथा व्यास ने जैसे ही विवाह का प्रसंग सुनाया। सभी झूमने लगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष उदयभान सिंह, सुनील शर्मा, हृदयेश सिंह, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय, सुधांशु कौशिक, दीपक गुप्ता, विवेक पांडे, जूही माथुर, गीता शर्मा, जूही शर्मा, सुप्रीत सिंह, छाया गुप्ता, अजू पांडे, सीमा गुप्ता, बीना सिंह, शिखा शर्मा आदि रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




