Moradabad News: सुरजन नगर में वाहन चालक एवं यात्रीगण पूरा दिन जूझते रहे जाम से।
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: सुरजन नगर में रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं भाइयों को राखी बांधने के लिए निकलीं। बस स्टैंड के चौराहे पर भीड़-भाड़ और जाम ने यातायात को प्रभावित किया। कई घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने जाम को खोला।

Moradabad News: सुरजन नगर में रक्षाबंधन के त्योहार पर शुक्रवार सुबह से ही महिलाएं भाइयों को राखी बांधने के लिए उनके घरों की ओर रवाना होने लगीं। सुरजन नगर के बस स्टैंड वाले चौराहे पर ठाकुरद्वारा, स्योहारा, भूतपुरी, जसपुर, करनपुर, डिलारी आदि से आने वाले मार्गो से बाइक सवार, चौपाइयां वाहनों, बस, पैदल यात्रियों का आना-जाना आरंभ हो गया था। हाईवे के दोनों ओर फलों के ठेले, मिठाई और राखी की दुकानों के कारण अतिक्रमण भी जाम का कारण बना। यहां से गुजरने वाला प्रत्येक यात्री कई घंटे जाम में फंसा रहा। पुलिस चौकी इंचार्ज ओमकार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे तथा कई घंटे की भारी मशक्कत के बाद जाम खुला।
फोटो नंबर एक
ये भी पढ़ें:Amroha News: उत्साह संग मनाया रक्षाबंधन पर्व


