Moradabad News: न खून का रिश्ता, न मजहब की बंदिश, राखी के धागे ने बना दिया भाई-बहन
Moradabad News: मुरादाबाद में रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजहब से परे मनाने का प्रतीक है। हिंदू-मुस्लिम परिवारों के सदस्य इस दिन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं, जैसे अरविंद कुमार की बेटियां हर साल डॉ. इरशाद को राखी बांधती हैं। यह परंपरा वर्षों से चलती आ रही है, जो रिश्तों की मजबूती को दर्शाती है।

Moradabad News: मुरादाबाद। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी प्रेम का प्रतीक है। मुरादाबाद में इस पर्व पर ऐसे रिश्तों की मिसाल देखने को मिलती है, जहां मजहब की दीवारें राखी के धागे के सामने छोटी पड़ जाती हैं। शहर में कई हिंदू-मुस्लिम परिवार वर्षों से भाई-बहन के रिश्ते को निभाते आ रहे हैं। इन रिश्तों में न कोई औपचारिकता है और न ही धर्म की कोई बंदिश। राखी के धागे में स्नेह, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प बंधा है।
समर्पण और प्रेम की मिसाल
इरफान कुरैशी पिछले 15 वर्षों से बंधवा रहे राखी
असालतपुरा निवासी इरफान कुरैशी का रिश्ता भी ऐसी ही भाई-बहन की मिसाल पेश करता है। वह पिछले करीब 15 वर्षों से मानसरोवर कॉलोनी निवासी अपनी हिंदू बहन वंदना जैन से रक्षाबंधन पर राखी बंधवाते हैं। इस वर्ष भी वंदना जैन ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही अपने भाई इरफान कुरैशी को राखी बांधकर इस रिश्ते की मिठास को कायम रखा। शहर में ऐसे भाई-बहन के रिश्ते बताते हैं कि त्योहार केवल परंपराएं निभाने का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का अवसर भी हैं। राखी का छोटा-सा धागा जब विश्वास और स्नेह से जुड़ता है तो मजहब की दूरियां भी मिट जाती हैं.


