Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsRailway Station Arrest Delhi-Based Liquor Smuggler Caught with 24 Bottles
रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर

रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर

संक्षेप:

Moradabad News - फोटो मुरादाबाद। जीआरपी ने रविवार को रेलवे स्टेशन से एक शराब तस्कर को पकड़ा

Sun, 12 Oct 2025 12:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। जीआरपी ने रविवार को रेलवे स्टेशन से एक शराब तस्कर को पकड़ा है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। उसे सुरक्षा बलों की टीम ने साझा अभियान में 24 बोतल हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 22,250 आंकी गई है। जीआरपी इंस्पेक्टर रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि संयुक्त चेकिंग अभियान में आरोपी को प्लेटफार्म नंबर एक स्थित स्टोर के नजदीक से पकड़ा गया। रूटीन जांच में जीआरपी, आरपीएफ और सीआइबी की टीम गस्त कर रही थी। तभी आरोपी आरोपी धर्मराज पकड़ा गया। आरोपी दिल्ली के मोहन गार्डन उत्तम नगर का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेनों में शराब की तस्करी करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौका मिलने पर आसपास के गांव में इसकी बिक्री करता है। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बरामद शराब हरियाणा की बनी हुई है।