Moradabad News: कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर धरना

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: मुरादाबाद में, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर धरना आयोजित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर हुए इस धरने में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और कहा कि सहायता प्राप्त स्कूलों के कर्मचारी सरकारी कर्मचारियों के समान अधिकारों के हकदार हैं।

Moradabad News: कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर धरना

Moradabad News: मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को जनपद शाखा मुरादाबाद के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। दोपहर 12 बजे शुरू हुए धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से सौंपा गया। इसमें अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शासनादेश जारी करने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष विशेष कुमार ने कहा कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी राजकीय कर्मचारियों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा के हकदार हैं। उन्होंने शासन से इस संबंध में शीघ्र शासनादेश जारी करने की मांग की।

जिला मंत्री राहुल यादव समेत प्रदेश एवं मंडल पदाधिकारियों ने भी मांग के समर्थन में विचार रखे। ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक रीतु तोमर ने प्राप्त किया और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर सिंह, मंडल मंत्री सुखलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, जमशेद अनवर, सुमित शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, राजीव चौहान आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर धरना