नोटिस पाने वाले 10 निजी स्कूलों ने सख्ती के बाद बदला रुख
Moradabad News - निरीक्षण में खुली पोल, महंगी किताबों का दबाव उजागरअभिभावकों की शिकायत रंग लाई, स्कूलों ने मानी गाइडलाइनमुरादाबाद, कार्यालय संवाददाता। निजी स्कूलों में

निजी स्कूलों में निर्देशों के बाद भी एनसीईआरटी किताबें न लगाने वाले स्कूलों ने नोटिस के बाद अपना रुख बदल लिया है। अपने कोर्स में बदलाव कर एनसीईआरटी की किताबों को शामिल कर लिया है। अभिभावकों की मेहनत और शिक्षा विभाग की सख्ती रंग ला रही है। डीआईओएस के निर्देश पर गठित 16 सदस्यीय टीम ने बीते सप्ताह 55 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। जिसके बाद बीते सोमवार को आई रिपोर्ट में सामने आया कि 10 स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक की एनसीईआरटी की किताबें पूरी तरह गायब हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए डीआईओएस ने सभी दस स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया।
जिसमें तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसमें स्कूलों ने गुरुवार को स्पष्टीकरण देते हुए अपने कोर्स में एनसीईआरटी को शामिल कर लिया है।--वर्जन :सभी दस स्कूलों ने अपने कोर्स में एनसीईआरटी शामिल कर ली है। उनके द्वारा कार्यालय में किताबों की सूची भी जमा कर दी गई है।-देवेंद्र कुमार पांडे, जिला विद्यालय निरीक्षक।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


