
विदेशी फंडिंग मामले की जांच को गठित कमेटी ने खातों का डिटेल तलब कर शुरू की जांच
Moradabad News - डीएम द्वारा विदेशी फंडिंग मामले की जांच को गठित कमेटी ने खातों का डिटेल तलब कर शुरू की जांच मदरसा संचालक आज जांच कमेटी को सौंपेंगे रिकार्ड मदरसा संचा
पाकबड़ा के लोधीपुर राजपूत स्थित मदरसा जामिया एहसानुल बनात इंटर कॉलेज में 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने के मामले में आरोपी प्रधानाचार्या की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी रिमांड कराने की तैयारी में है। दूसरी ओर डीएम की ओर से गठित एसआईटी ने मदसरा और बैंक दोनों से रिकार्ड मांगे हैं जो सोमवार को जांच कमेटी को उपलब्ध करवाए जाएंगे। विदेशी फंडिंग की जांच के लिए गठित कमेटी ने मदरसा संचालकों से उनके खातों से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। सोमवार तक संचालकों ने डिटेल देने को कहा है। एसआईटी में एडीएम प्रशासन संगीता गौतम, एसपी सिटी रणविजय सिंह और मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध शामिल हैं।
इस मदरसे में शिकायत तो छात्रा ने वर्जनिटी सर्टिफिकेट मांगने की की थी पर इसके बाद मदरसे को विदेशी विदेशी फंडिंग की आशंका जताई गई। इस पर जिलाधिकारी अनुज सिंह ने एक कमेटी बना दी। कमेटी ने जांच शुरू कर दी। इस बीच एडीएम प्रशासन गुलाब चंद का तबादला हो गया फिर कमान संगीता गौतम ने संभाली। उन्होंने कहा कि सोमवार को कुछ रिकार्ड मदरसा संचालकों की ओर से दिए जाएंगे इसके बाद इस मामले में ज्यादा कुछ कहा जा सकता है। अधिकतम रकम यूपीआई से भेजी गई, जल्द सच सामने आएगा मुरादाबाद। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। एडीएम की ओर से मदरसा और इंटर कॉलेज चलाने वाली संस्था एआई एजूकेशन सोसाईटी से दस्तावेज तलब कर लिए गए हैं। उनके बैंक खातों, लेनदेन, शुल्क, सहयोग आदि से संबंधित फाइलों को एडीएम ऑफिस में तलब किया गया है। अब तक चार खातों की बात सामने आई हैं। इसमें अधिकांश रकम यूपीआई, फोन पे आदि के माध्यम से कई ट्रांजेक्शन हुए हैं। पूरे ट्रांजेक्शन और आय के श्रोत खंगाले जा रहे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीएम के समक्ष पेश की जाएगी। चंडीगढ़ निवासी छात्रा की शिकायत बाद सुर्खियों में आया प्रकरण मुरादाबाद। यह पूरा प्रकरण काफी दिन सुर्खियों में बना रहा। मूल रूप से झारखंड निवासी जो कई साल से चंडीगढ़ में रहता है और वहीं टेलर का काम करता है। उस व्यक्ति की तहरीर पर पाकबड़ा थाना पुलिस ने बीते 24 अक्तूबर को लोधीपुर राजपूत में सीएनजी पंप के पास एआईए एजूकेशनल सोसाइटी की ओर से संचालित मदरसा जामिया एहासनुल बनात इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रहनुमा, एडमिशन सेल इंचार्ज मोहम्मद शाहजहां और अन्य स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 16 जुलाई 2025 को वह अपनी बेटी को चंडीगढ़ ले गया था। बाद में 21 अगस्त 2025 को जब उसकी पत्नी बेटी को लेकर मदरसे में दाखिला कराने पहुंची तो प्रधानाचार्य रहनुमा और एडमिशन सेल प्रभारी मोहम्मद शाहजहां ने कहा कि पहले मेडिकल कराके विर्जिनिटी सर्टिफिकेट लाओ तभी अंदर प्रवेश दिया जाएगा। मेडिकल कराने से मना करने पर आरोपियों ने छात्रा और उसकी मां के साथ गाली गलौज कर अभद्रता की। इतना ही नहीं जबरन 500 रुपये लेकर टीसी कटवाने के लिए फार्म भरवा लिया, लेकिन टीसी नहीं दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी एडमिशन सेल इंचार्ज मोहम्मद शाहनवाज को गिरफ्तार कर अगले ही दिन जेल भेज दिया था। जबकि आरोपी प्रधानाचार्या रहनुमा की डिलीवरी होने के कारण पुलिस उन्हें अभी तक नहीं गिरफ्तार कर सकी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




