ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादबुजुर्ग महिला के कागजात से मुल्जिमों की जमानत का फर्जीबाड़ा

बुजुर्ग महिला के कागजात से मुल्जिमों की जमानत का फर्जीबाड़ा

कोर्ट से मुल्जिमों को जमानत मिल रही थी। महिला को इसका इल्म ही नहीं था। बुधवार को भोजपुर पुलिस के पहुंचने पर उसको जानकारी हुई। इससे पहले कई बार महिला के कागजात से मुल्जिमों की जमानत मिल चुकी हैं।...

बुजुर्ग महिला के कागजात से मुल्जिमों की जमानत का फर्जीबाड़ा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 18 Jan 2018 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें

कोर्ट से मुल्जिमों को जमानत मिल रही थी। महिला को इसका इल्म ही नहीं था। बुधवार को भोजपुर पुलिस के पहुंचने पर उसको जानकारी हुई। इससे पहले कई बार महिला के कागजात से मुल्जिमों की जमानत मिल चुकी हैं। गुरुवार को महिला ने अफसरों से शिकायत कर अपना दर्द बया किया।

भोजपुर थानाक्षेत्र बिजना गांव निवासी कैलाशों देवी बुजुर्ग हैं। गुरुवार को वह अपनी पीड़ा लेकर एसएसपी कार्यलय पहुंची। उन्होंने एसपी ट्रैफिक सतीश चन्द्र से अपनी फरयाद सुनाई। महिला ने बताया कि काफी समय से उनके जमीनी कागजात लगाकर मुल्जिमों की जमानत ली जा रही हैं। उसके जमीनी कागजात लगाए जाते हैं। जबकि उस जमानत में फोटो और आईडी अन्य महिला की लगी होती हैं। बुधवार को भोजपुर पुलिस एक लाख रुपये के मुल्जिम की जमानत का मामला लेकर घर पहुंची। उन्होंने पुलिस कर्मियों से किसी की जमानत लेने की बात से कर दिया। इससे पुलिस कर्मियों ने उनको महिला की जमीन के कागजात दिखा दिये। उसमे महिला के जमीनी कागजात लगे थे। वहीं फोटो व अन्य दस्तावेज किसी और महिला के लगे थे। इससे पुलिस कर्मी हैरान रह गए। महिला ने बताया कि इससे पहले चंदौसी निवासी एक मुल्जिम की उसके कागजात से जमानत ली गई थी। वह चरस के मामले में जेल में बंद था। इसके अलावा उसके कागजात लगाकर चार बार जमानत ली गई। एसपी ट्रैफिक ने भोजपुर पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें