Moradabad News: बरेली मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव में बने नोडल अधिकारी

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: मुरादाबाद में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 23 अक्टूबर को मतदान होगा। बूथों की सत्यापन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह को व्यवस्थाओं का नोडल अधिकारी बनाया गया है। एडीएम संगीता गौतम ने चुनावी व्यवस्थाओं के तहत सभी सुविधाओं को पूरा करने की जानकारी दी।

Moradabad News: बरेली मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव में बने नोडल अधिकारी

Moradabad News: मुरादाबाद। बरेली मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। तेइस अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव से पहले बूथों का सत्यापन किया जाने लगा है। बूथों पर सभी सुविधाओं को पूरा करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जो सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करवाएंगे। एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड शिक्षक निर्वाचन के निर्वाचन बरेली मुरादाबाद सीट पर 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन को सकुशल एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मतदान स्थलों पर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं जैसे पेयजल, मोबाइल टॉयलेट वैन, विद्युत व्यवस्था, टेलीफोन, फर्नीचर, रैम्प, शेड, हेल्प डेस्क आदि से संबंधित व्यवस्थाओं को समयान्तर्गत पूर्ण कराए जाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: बरेली मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव में बने नोडल अधिकारी