Moradabad News: पर्यूषण पर्व को लेकर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई साफ-सफाई

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: बिलारी में जैन धर्म के पर्युषण पर्व की शुरुआत 16 सितंबर से होने जा रही है। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में तैयारियां चल रही हैं, जिसमें सजावट और अनुष्ठान शामिल हैं। यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम और अहिंसा का प्रतीक है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु आत्मचिंतन करते हैं।

Moradabad News: पर्यूषण पर्व को लेकर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई साफ-सफाई

Moradabad News: बिलारी। जैन धर्म का पर्युषण पर्व सोलह सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। पर्व को लेकर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर में विराजमान सभी प्रतिमाओं एवं यंत्रराज जी का विधिवत साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई कर आकर्षक सजावट की गई। मंदिर में नए चंदोबा लगाए गए तथा रात्रि में आकर्षक रोशनी के लिए नई झालरें एवं विद्युत सजावट की गई। सजावट के बाद मंदिर का स्वरूप और भी मनोहारी एवं भव्य नजर आने लगा है। श्रावक संजय जैन ने बताया पर्यूषण पर्व जैन समाज के लिए आत्मशुद्धि, संयम, तप, त्याग और अहिंसा का विशेष पर्व माना जाता है।

इस दौरान श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-पाठ, स्वाध्याय एवं तपस्या के माध्यम से आत्मचिंतन करते हैं। बिलारी का जैन समाज अपनी धार्मिक आस्था, सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के लिए भी अपनी अलग पहचान रखता है। पर्व के अवसर पर समाज की ओर से मंदिर की सजावट और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष उत्साह है।मंदिर की सजावट एवं व्यवस्थाओं में राकेश जैन, कौशल जैन, विनोद जैन, संजय जैन, विपुल जैन, रजत जैन, अभिषेक जैन, अरिहंत जैन, सर्वांग जैन, आर्यांश जैन, आशा जैन, कल्पना जैन, रीता जैन, सीमा जैन, रेखा जैन, शगुन जैन आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: पर्यूषण पर्व को लेकर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई साफ-सफाई