शिवालयों तक पहुंचने को ग्रामीण क्षेत्र भी चमकने लगे
Feb 13, 2026 01:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News - मुरादाबाद में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने जूम मीटिंग में महाशिवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कांवड पथ और धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए। शिवालयों के रास्तों की सफाई और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

मुरादाबाद। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने जूम मीटिंग में महाशिवरात्रि की तैयारियों पर समीक्षा की। सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम पंचायत सचिवों के साथ महाशिवरात्रि के पर्व को दृष्टिगत निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में कांवड पथ एंव धार्मिक स्थलों के आस पास की साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था कराने को कहा गया। शिवालयों, धार्मिक स्थलों को आने-जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। नालियों में कूड़ा कचरा जमा न होने, ग्राम पंचायतो के हैंडपंपों के आस-पास साफ सफाई एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता रखें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


