Preparation for Chitragupt Maharaj Procession by All India Kayastha Mahasabha in Moradabad भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा की सफलता को मंथन, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsPreparation for Chitragupt Maharaj Procession by All India Kayastha Mahasabha in Moradabad

भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा की सफलता को मंथन

Moradabad News - मुरादाबाद में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाली चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। यह यात्रा भैया जी के मंदिर से शुरू होकर चित्रगुप्त इंटर कॉलेज तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 30 Sep 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा की सफलता को मंथन

मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने 26 अक्तूबर को निकाले जाने वाली चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा की तैयारियों पर मंथन किया। मंगलवार को अपने आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष डा. गौरव श्रीवास्तव ने बताया शोभायात्रा कानूनगोयान स्थित भैया जी के मंदिर से आरंभ होगी। यह विभिन्न रास्तों से होते हुए चित्रगुप्त इंटर कालेज पहुंच कर संपन्न होगी। निर्णय लिया गया शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सभी कायस्थ परिवारों ,संगठनों एवं संस्थाओे को आमंत्रित किया जाएगा। पदाधिकारियों से 50-50 परिवारों से संपर्क करने का आह्वान किया गया। कायस्थ संस्थाओं से समन्वय बनाने के लिए तीन सदस्य समिति बनाई गईं। इसमें डा. संजीव सक्सेना,अभिषेक भटनागर और राजीव सक्सेना को शामिल किया गया।

बैठक में नरेंद्र प्रसाद सक्सेना, निर्वेश भटनागर, दीपक शरण सक्सेना, साकार भटनागर,आशीष सक्सेना, अमित भटनागर, आलोक सिन्हा, अतुल भटनागर, मनोज सक्सेना, अभिषेक सक्सेना आदि शामिल रहे। अध्यक्षडा. गौरव श्रीवास्तव ने संचालन शेखर भटनागर ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।